प्यार में क्या ढूंढ़तीं हैं लड़कियां

                       





                  पहली नजर में ही लड़कियां यह तय कर लेती है कि आप उसके लायक है या नहीं

शदी की बात हो या फिर प्रेमी- प्रेमिका का मिलन का। पहली मिलन बहुत खास होता है। लड़कियां अपने लाइफ पार्टनर को लेकर लड़कों की तुलना में काफी  एग्रेसीव रहती है। इनके लिए बस एक नज़र ही काफी होती है। ये  किसी को भी एक नज़र मे देखकर पहचान लेती है कि पास होगा या फेल।  इन बातों पर ये विशेष घ्यान देती हैं-

1.आपका पहनावा
क्या आपने सही कपड़े पहने है? आपके कपडे़ मंहगे हैं या नहीं लेकिन आपने इसे सलीके  से पहना है की नहीं। ऐसा तो नही कि बऊवा की तरह के गैट-अप मे हो आप। आप नोट करे ना करें, कि आपने कैसे कपड़े पहन रखे है, लड़कियां एक- एक चीज नोट करती है। मौसम के अनुसार और लेटेस्ट फैशन के अनुसार ही परिधानों का चयन करें। ऐसा ना हो, कि वो आप में शाहरुख खान को ढूंढे और आप देव आनन्द की तरह तैयार लगे।

2. आत्मविश्वास का स्तर
आपका आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा होना चाहिए, ऐसा ना हो कि आप  शर्म से सिर नीचे रखें या फिर  कांफीडेन्स लेवेल हद से ज्यादा न रखें। मतलब कांफीडेन्स लेवेल को कन्ट्रोल मे रखकर, सलीके से पेश आएं। डिप्प्रेशन का शिकार ना हो, और ना ही ओवर कंाफिडेन्स के पचड़े मे पड़ें।

3. तुलनात्मक अध्ययन
लड़कियों की एक खराब आदत होती है, वो मौजूदा प्रेमी/दोस्त की तुलना पिछले वाले से जरुर करती है, अब ये अनजाने मे होता है या जान बूझकर, या फिर आपको चिढाने के लिये, लेकिन होता जरुर है। उदाहरण के लिए - ये वाला इस तरह से बोलता है, उस वाले की मुस्कराहट कितनी अच्छी थी! इस वाले का पहनावा अच्छा है, लेकिन मूंछे तो पिछले वाले की ज्यादा अच्छी थी। इसका मतलब ये हुआ कि आपको एक बार नही, बार बार लगातार इम्तिहान देने के लिए तैयार रहना चाहिए।

4. आपकी पिछली गर्लफ्रेन्ड
ये टॉपिक आज की लड़कियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। हमेशा ये जानने की कोशिश करती है कि आपकी पीछली जिन्दगी कैसी थी। वो यह जानना चाहती है कि अगर आपकी गर्लफ्रेन्ड थी तो उसमें क्या अच्छाई थी या क्या बुराई थी। दरअसल इनका मकसद तो लड़के के दिल मे छिपी मैल को बाहर निकालने का होता है।  ये देखना चाहती है कि आप अपनी पिछली रिश्ते/दोस्ती की बात सुनकर कैसा रिएक्ट करते है या कितनी कडुवाहट दिखाते है। जाहिर है, अक्सर लोग, पिछली गर्लफ्रेन्ड मे कमियां निकलने की कोशिश करते है।

 5. धैर्य की परीक्षा
लड़कियां यह चीज जरुर चैक करती है कि आपमे उनको सुनने की कितनी क्षमता है, मतलब कितना झेल सकते हो। अगर जिन्दगी भर साथ निभाना पड़े  तो बन्दा कितना सुन सकता है। और अक्सर वो कहेंगी, अपने बारे मे और बताओ, मतलब आपके बारे मे सब कुछ जानने की इच्छा रखेंगी। लेकिन एक लिमिट के बाद, उसके बाद वो खुद-ब-खुद शुरु हो जाती है

 6. विनम्रता
आप दूसरों के साथ कैसे पेश आते है, छोटे, बड़े, बच्चे, बूढे के साथ सम्मानपूर्वक बात करते है कि नही। लेकिन विनम्रता का मतलब ऐसा नही कि कोई भी आपको टीप मारकर चलता बने और आप थैंक्यू करते रहे।

7. सिर्फ उनकी सुने
लड़किया चाहती है कि आप सिर्फ उनकी सुनो। लड़कियां इसे आपसी समझदारी का नाम देती है। वो पूरा अटैन्शन मांगती है, वो कुछ भी बोले, आप पूरी तरह से कान लगाकर सुनो। लड़किया अक्सर अपनी मन की बात, दूसरो के उदाहरण देकर समझाती है।

8. कितनी तारीफ करते है आप
दुनिया मे शयद ही ऐसी लड़की होगी जो अपनी तारीफ सुनकर खुश ना होती हो। रिलेशनशिप की मजबूती भी तारीफ पर निर्भर करता है।

9. कितने वादें करते हैं
यह एक अहम बात है कि लड़कियां यह जानने की इच्छा रखती है कि आप कितने वादें पूरा कर सकते है। कहीं आप चांद तारे तोड़ कर लाने की बात कर खाली कटोरी तो नहीं पकड़ा रहें हैं।

11. केयरिंग।
जीवन की सबसे बड़ी बात है यह कि आप अपनी पार्टनर का कितना ख्याल रखतें है। आप उन्हें कुद दे या न दें लेकिन अगर आप केयरिंग है, उनसे संबंधित सभी बातों का ख्याल रखतें हैं तो आपकी जिंदगी खुशी खुशी बीत सकती है।

12.बैंक बैलेन्स
प्यार के साथ लड़किया बैंक बैलेन्स पर विशेष रूप से ध्यान देती है। जीवन व्यतीत करने के लिए रूपये काफी मायने रखते हैं। ऐसे में लड़के का बैग्राउंड लड़कियों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। ताकि समय समय पर शॉपिंग वगैरह करने में उनको परेशानी न हो।

आज के इस दौर में इनकी चाहत और च्वाईस भी बदला है। अगर थोड़ा आधुनिक होकर देखें , इन सब बातों बातों को दूर रखें ,तो पता चलता है कि आज कल की लड़कियां हाईटेक हो गयी है। वो यह देखती है कि आप-

1.फेसबुक पर हैं या नहीं- अगर आज के समय में आप फेसबुक पर नहीं हैं तो आप पीछड़े हुए हैं। सभी लड़कियां चाहती है कि उसके लाइफ पार्टनर कितने हाईटेक और समाज के लोगों के करीब है। साथ ही यह भी देखती है कि आप फेसबुक पर किस तरह का स्टेटस अपडेट करते हैं। आपके सर्किल मे कैसे-कैसे लोग हैं। इससे आपकी सोच का पता चलता है। 


2.    ट्वीटर और ब्लॉग- फेसबुक से थोड़ा उपर देखे तो वो यह भी देखती है कि आप ट्वीटर और ब्लॉग का कितना इस्तेमाल करते हैं। आप सोसल नेटर्वक में लोगों के बीच किस तरह का मैसेज दे रहे हैं। समाज को देखने का आपका नजरिया कैसा है।

3.    मोबाइल फोन- मोबाइल फोन से लोगों का स्टेट्स को मापा जाता है। अगर लड़कियां किसी से मिलती हैं तो सबसे पहले उनकी निगाहें सामने वाले बंदे के मोबाइल पर पड़ती है। अगर मोबाइल मंहगा और लेटेस्ट है तो समझ जायें कि 95 फिसदी लड़कियां आपकी ओर आकर्षि होंगी।

4.    कपड़ों का ब्रंड- फैशन के इस दौर में कपड़ों का चयन काफी खास होता है। अगर आप पुराने मॉडल के कपड़े पहने हैं तो लड़कियां कम रूचि दिखाएगी। आजकल फैशन के रूप में लंबे टी-शर्ट, और जींस काफी पसंद किया जा रहा है।

5   हेयर स्टाइल- साधारण लुक वाले हेयर लड़कियों को गंवारा नही। वो चाहती है कि उनका होने वाला पार्टना स्टाइलिस हो ताकि वो उसे कहीं भी किसी के भी सामने ले के जा सके। अमूमन आजकल यह देखा जा रहा है कि साधारण बाल रखने वाले पार्टनर को बोरिंग और ओल्ड मॉडल मान कर लड़कियां साथ में चलना पसंद नहीं करती हैं।

6.    आप रेस्तरां कितनी बार जातें हैं- रेस्तंरा जाना एक फैशन है। लड़कियां इन जगहों पर खास आंनद लेती हैं। सास- ससुर और घर के अन्य सदस्यों से दूर रहकर निजी जिंदगी का आंनद लेना चाहती है।
प्यार में क्या ढूंढ़तीं हैं लड़कियां  प्यार में क्या ढूंढ़तीं हैं लड़कियां Reviewed by saurabh swikrit on 7:26 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.