झारखंड के पर्यटन स्थलों का दीवाना हुआ चंडीगढ़
चंडीगढ़ में शुरू हुआ इंडिया ट्रैवल मार्ट 2016
झारखंड के पर्यटन स्थलों के प्रति देश-दुनिया के लोगों का आकर्षण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। चंडीगढ़ में शुक्रवार को इंडिया ट्रैवल मार्ट 2016 का शुभारंभ हुआ। इस मार्ट मेंं झारखंड भी पूरी शिद्दत के साथ शिरकत कर रहा है। झारखंड पर्यटन के स्टॉल पर अदभुत नजारा देखने को मिल रहा है। उदघाटन के साथ ही राज्य के स्टॉल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मेले का उदघाटन हरियाणा के राज्यपाल की सचिव नीलम पी कासनी ने किया। उन्होंने झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा लगाए गये स्टॉल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में धार्मिक, सांस्कृतिक पर्यटन का बेजोड़ मिश्रण तो है ही साथ ही साथ घने जंगलों, जल प्रपातों, मंदिरों, पहाडि़यों, घाटियों प्रचीन इतिहासों के साथ सभ्यता-संस्कृति और राज्य की परंपराओं में भी सम्मोहन की शक्ति है। उन्होंने कहा कि झारखंड इन्हीं विशेषताओं को बताने के लिए इंडिया ट्रैवेल मार्ट में पूरी गर्मजोशी से शिरकत कर रहा है। तीन दिवसीय इंडिया ट्रैवेल मार्ट 2016 में विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग, एयरलाइंस, होटल, क्रूज लाइनर्स और टूर एंड ट्रैवेल से जुड़े अन्य भागीदार हिस्सा ले रहे हैं। इंडिया ट्रैवेल मार्ट में देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ट्रैवेल एंव टूरिज्म मार्ट में से एक है। आईटीएम विदेश जाने एवं आनेवाले के साथ घरेलू पर्यटकों को अपने अलग अंदाज में एकजुट करता है। इस अवसर पर वहां उपस्थित झारखंड की पर्यटन निदेशक सुचित्रा सिन्हा ने बताया कि विभाग झारखंड पर्यटन को विश्व मानचित्र पर करने की दिशा में अग्रसर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी राज्य में पर्यटन विकास को लेकर अत्यन्त गंभीर हैं।
झारखंड के पर्यटन स्थलों का दीवाना हुआ चंडीगढ़
Reviewed by saurabh swikrit
on
5:15 am
Rating:
Reviewed by saurabh swikrit
on
5:15 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: