मोदी कैबिनेट में 19 नये चेहरे शामिल


प्रकाश जावड़ेकर को शिक्षा, पांच मंत्रियों की छुट्टी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 19 नये मंत्रियों को शामिल करने के बाद विभागों में फेरबदल किया है। सूत्रों के मुताबिक स्मृति ईरानी की जगह पर प्रकाश जावड़ेकर को मानव संसाधन विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। स्मृति ईरानी अब कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगी। वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को नागरिक उड्डयन मंत्रालय भेजा गया। वेंकैया नायडू को सूचना प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पहले अरुण जेटली के पास इस मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार था। सदानंद गौड़ा से कानून मंत्रालय ले लिया गया है और अब रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। चौधरी वीरेंद्र सिंह अब तक इस विभाग को देख रहे थे।  एमजे अकबर नये विदेश राज्यमंत्री होंगे। एसएस अहलूवालिया कृषि एवं किसान कल्याण, संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री होंगे। अनिल माधव दवे वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री होंगे। विजय गोयल को युवा मामले, खेल, जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है।  राष्ट्रपति भवन के अशोका हॉल में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। सबसे पहले शपथ ली प्रकाश जावड़ेकर ने। राज्य मंत्री जावड़ेकर का कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रमोशन किया गया।

किस राज्य से कौन बना मंत्री
राजस्थान : अर्जुन राम मेघवाल, सीआर चौधरी, पीपी चौधरी, विजय गोयल  
यूपी : अनुप्रिया पटेल, कृष्णा राज , महेंद्रनाथ पांडे 
उत्तराखंड : अजय टमटा 
मध्य प्रदेश : अनिल माधव दवे, फग्गन सिंह कुलस्ते, एमजे अकबर 
महाराष्ट्र : सुभाष भामरे, रामदास अठावले 
गुजरात : जसवंत सिंह भाभोर, मनसुख मनदाविया, पुरुषोत्तम रूपाला 
असम : राजेश गोहैन 
कर्नाटक : राजेश जिगजिगानी
बंगाल : एसएस अहलूवालिया  

मोदी की नसीहत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कैबिनेट में विस्तार के बाद अपने नए मंत्रियों को साउथ ब्लाक में चाय पर बुलाया। सूत्रों के मुताबिक, दोपहर ढाई बजे पीएम कार्यालय में नये मंत्रियों से चाय पर चर्चा के दौरान पीएम ने उन्हें जश्न की बजाय काम पर फोकस करने की सलाह दी। सूत्रों के मुताबिक, प्राधनमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि आप लोग स्वागत सत्कार की बजाय अभी मंत्रालयों के कामकाज पर ध्यान दें। संसद सत्र की तैयारी करें। जश्न के लिए आगे भी समय मिलेगा। 15 अगस्त के बाद अपने क्षेत्र में जाकर स्वागत सत्कार करवाएं। मंत्रालय का कामकाज जल्द से जल्द मन लगा कर सीखें और मानसून सत्र की तैयारी करें। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं भी जब पीएम बना था तो चार महीने तक मन लगा कर सब कुछ सीखा। मैं 4 दिन के लिए विदेश जा रहा हूं। तब तक आप अपना काम संभाल लें।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद : मंत्री और उनके विभाग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन परमाणु ऊर्जा विभाग,  अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे तथा किसी अन्य मंत्री को आवंटित न किए गए अन्य सभी मंत्रालय।
 कैबिनेट मंत्री
1. राजनाथ सिंह : गृह 
2. सुषमा स्वराज : विदेश मंत्रालय 
3. अरुण जेटली : वित्त, कारपोरेट मामले,  
4. एम. वेंकैया नायडू : शहरी विकास, शहरी गरीबी उन्मूलन, सूचना एवं प्रसारण  
5. नितिन गडकरी : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी 
6. मनोहर पर्रिकर : रक्षा 
7. सुरेश प्रभु : रेलवे 
8. डी. वी. सदानंद गौड़ा : सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन 
9. उमा भारती : जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा पुनरुद्धार 
10. नजमा ए. हेपतुल्ला : अल्पसंख्यक मामले 
11. राम विलास पासवान : उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण 
12. कलराज मिश्र : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम 
13. मेनका संजय गांधी : महिला एवं बाल विकास 
14. अनंत कुमार : रसायन एवं उर्वरक, संसदीय मामले 
15. रविशंकर प्रसाद : संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी, विधि एवं न्याय 
16. जगत प्रकाश नड्डा : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 
17. अशोक गजपति राजू पुसापति : नागरिक उड्डयन 
18. अनंत गीते : भारी उद्योग व सार्वजनिक उद्यम 
19. हरसिमरत कौर बादल : खाद्य प्रसंस्करण  
20. नरेन्द्र सिंह तोमर : ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता 
21. चौधरी बिरेंदर सिंह : इस्पात     
22. जुएल उरांव : जनजातीय मामले     
23. राधा मोहन सिंह : कृषि  
24. थावरचन्द गेहलोत : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता 
25. स्मृति जुबिन ईरानी : कपड़ा  
26. डॉ. हर्ष वर्धन : विज्ञान औऱ प्रौद्योगिकी 
27. प्रकाश जावड़ेकर : मानव संसाधन विकास 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. इन्द्रजीत सिंह राव: योजना , शहरी विकास आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन 
2. बंडारू दत्तात्रेय:  श्रम और रोजगार  
3. राजीव प्रताप रूडी: कौशल विकास और उद्यमिता ,  
4. श्रीपद यशो नायक: आयुष  
5. धर्मेन्द्र प्रधान: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस 
6. पीयूष गोयल : विद्युत , कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा  
7. डॉ. जितेन्द्र सिंह: पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, प्रधानमंत्री   कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग 
8. निर्मला सीतारमण: वाणिज्य एवं उद्योग  
9. विजय गोयल: खेल एवं युवा मामले,जल संसाधन,नदी विकास,गंगा पुनरोद्धार 
10. मनोज सिन्हा: संचार रेलवे  
11. अनिल माधव दवे : पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन  
12. महेश शर्मा : संस्कृति पर्यटन 
राज्यमंत्री
13. जनरल वीके सिंह : विदेश
14. संतोष गंगवार : वित्त
15. फग्गन सिंह कुलस्ते : स्वास्थ्य परिवार कल्याण
16. मुख्तार अब्बास नकवी : अल्पसंख्यक मामले व संसदीय कार्य
17. एसएस अहलूवालिया : कृषि व संसदीय कार्य
18. रामदास अठावले : सामाजिक न्याय
19. रामकृपाल यादव : ग्रामीण विकास
20. एचपी चौधरी : लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्यम
21 . गिरिराज सिंह :  लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्यम
22. हंसराज अहीर : गृह 
23. जीएम सिद्धेश्वरा : भारी उद्योग
24. आरसी जिगजिनागी : पेयजल व स्वच्छता
25. राजेन गोहेन : रेलवे
26. पुरुषोत्तम रूपाला : कृषि, पंचायती राज
27. एमजे अकबर : विदेश
28. उपेंद्र कुशवाहा : मानव संसाधन विकास
29. राधाकृष्णन पी : सड़क परिवहन
30. किरेण रिजिजू : गृह 
31. कृष्ण पाल : सामाजिक न्याय
32. जेएस भभोर : आदिवासी मामले
33. संजीव बलियान : जल संसाधन,नदी विकास
34. विष्णुदेव साय : इस्पात
35. सुदर्शन भगत : कृषि
36. वाइएस चौधरी : विज्ञान व प्रौद्योगिकी
37. जयंत सिन्हा : नागरिक उड्डयन
38. राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ : सूचना  प्रसारण
39. बाबुल सुप्रियो : शहरी विकास
40. साध्वी निरंजन ज्योति : खाद्य प्रसंस्करण
41. विजय  सांपला : सामाजिक न्याय
42. अर्जुन राम मेघवाल : वित्त 
43. महेंद्रनाथ पांडेय : मानव संसाधन विकास
44. अजय टम्टा : कपड़ा
45. कृष्णा राज : महिला व बाल विकास
46. मनसुख मांडविया : सड़क परिवहन, रासायनिक व उर्वरक
47. अनुप्रिया पटेल : स्वास्थ्य व परिवार कल्याण
48. सीआर चौधरी : खाद्य व उपभोक्ता मामले
49. पीपी चौधरी : विधि व न्याय
50. सुभाष रामवाव भामरे : रक्षा  
मोदी कैबिनेट में 19 नये चेहरे शामिल मोदी कैबिनेट में 19 नये चेहरे शामिल Reviewed by saurabh swikrit on 5:56 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.